Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आगामी 29 अप्रैल आखातीज को आने वाले परशुराम जन्मोत्सव को लेकर बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर में देवली सहित क्षेत्र के ब्राह्मण समाज के लोगों की बैठक हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान देवली शहर, ज्योति कॉलोनी, ऊंचा, कुंचलवाड़ा, हनुमान नगर, देवली गांव एवं दौलता मोड़ क्षेत्र के सभी ब्राह्मण का सामूहिक भोज आयोजित करने का भी सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया। बैठक में मौजूद सामाज के लोगों ने कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए व अन्य कई मुद्दों पर भी विचार विमर्श किया। सामूहिक भोज में शामिल होने के लिए किसी भी परिवार से कोई राशि निर्धारित नहीं की गई है, जो भी व्यक्ति सहयोग देना चाहे, वह अमित गौतम, कृष्ण गोपाल शर्मा व आशीष पंचोली से संपर्क कर सहयोग दे सकता है। परशुराम जन्मोत्सव के दिन शोभायात्रा भी निकाली जाएगी।



