Deoli News 17 जनवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जिले में अवैध खनन के विरुद्ध चलाई जा रही मुहिम के तहत बुधवार को नासिरदा पुलिस व प्रशासन ने एक संयुक्त अभियान में हिसामपुर पंचायत के रघुनाथपुरा गांव में कार्रवाई की है।
यहां एक खेत मे अवैध भंडारण की गई करीब 1200 टन बजरी जब्त की है। जिससे अवैध खनन करने वाले लोगो मे हड़कंप मच गया। नासिरदा थाना प्रभारी हरिमन ने बताया कि नायब तहसीलदार रामधन सिंह मीणा, पटवारी हल्का समेत संयुक्त दल ने सूचना पर रघुनाथपुरा गांव के खसरा न 5 व खसरा न 6 के खेतों में अवैध भंडारण की गई। करीब 1200 टन बजरी जब्त की। इतनी मात्रा में बजरी मिलने पर प्रशासन चकित रह गया। बाद में प्रशासन ने पटवारी हल्का व सरपंच हिसामपुर को उक्त बजरी भंडारण को सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।



