Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जन सेवा समिति देवली एवं सहाय हॉस्पिटल जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित नेत्र शिविर में चयनित 6 रोगी ऑपरेशन बाद स्वस्थ पाए गए।

समिति अध्यक्ष कानसिंह राणावत के अनुसार सहाय हॉस्पिटल जयपुर के नैत्र विशेषज्ञ सोनू शर्मा सहित टीम द्वारा फोलोअप किया गया है। जिसमें रोगियों की आंखों की जांच कर आवश्यक परामर्श व दवाइयाँ दी गई है। रोगियों को समिति द्वारा चाय बिस्किट का नास्ता दिया गया है। रोगियों की पट्टियाँ खोल कर विजन टेस्ट किया गया है और अगले माह की 15 मई को आंखों के नम्बर वाले चश्मे दिए जाएंगे। शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि दुबारा फॉलोअप का आयोजन 23 मई को किया जाएगा। शिविर में घीसालाल टेलर, सत्यनारायण गोयल, सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, राजेन्द्र शर्मा, कन्हैया लाल लुनिवाल ने सेवाएं दी।



