Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskविभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन

विभिन्न मांगों को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपा ज्ञापन


Deoli News 17 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की टोंक शाखा ने जिलाध्यक्ष दिनेश चंद्र एवं जिला मंत्री भंवरलाल वैष्णव के नेतृत्व में लंबित विभिन्न मांगों के निराकरण के लिए जिला शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

ज्ञापन में विद्यालयों में पोषाहार के बकाया बिलों (कुकिंग कन्वर्जन, कुक कम हेल्पर एवं दुग्ध योजना) का अविलंब भुगतान करने एवं खाद्यान्न की उपलब्धता सुनिश्चित करने, परिवीक्षा काल पूर्ण कर चुके शिक्षकों के स्थाईकरण प्रकरणों का निस्तारण एवं शारीरिक शिक्षकों के बकाया स्थायीकरण शीघ्र करने, न्यायालय विवाद से जुड़े प्रकरणों में पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करने, प्रतियोगी परीक्षाओं में दूर-दराज से आने वाले और ड्यूटी करने में असमर्थ वीक्षकों को राहत देने सहित समस्याओं के निस्तारण की मांग की गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d