Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) इनर व्हील क्लब की ओर से रविवार शाम जरूरतमंद बच्चों के साथ मकर संक्रांति त्योहार मनाया गया।
क्लब की अध्यक्ष अनु शर्मा ने बताया कि इसे लेकर सदस्य महेश नर्सिंग होम के पीछे स्थित एक बाल आश्रम में पहुंचे। जहां जरूरतमंद बच्चों के साथ मकर संक्रांति पर मनाया। उन्हें स्वेटर, ऊनी केप, पतंग, डोर वितरित की गई। साथ ही बच्चों को गजक, कचौरी भी बांटी गई। इस दौरान क्लब सदस्य वर्षा मंगल, शेफाली मंगल, जिया सुवालका, सुनीता, भारती उपस्थित थी।


