Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कड़ाके की सर्दी के बीच टोंक जिला कलक्टर सौम्या झा ने एक बार फिर स्कूली बच्चों के स्वास्थ्य को देखते हुए आदेश जारी किए।
जिला कलक्टर ने शीत लहर में बच्चों के स्वास्थ्य के मद्देनजर 13 जनवरी को टोंक जिले की सभी निजी व सरकारी स्कूलों में अवकाश घोषित किया है। जिला कलेक्टर की ओर से जारी आदेश में बताया कि यह अवकाश कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए रहेगा, ताकि यह बच्चे शीत लहर से अपना बचाव कर सके। वही स्कूल स्टाफ को ड्यूटी पर जाना होगा। जबकि 14 को मकर संक्रांति का अवकाश रहेगा। जिला कलक्टर के आदेश का उल्लंघन करने पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है। उल्लेखनीय है कि शनिवार और रविवार को जिले में शीतलहर परवान पर है। रविवार को न्यूनतम तापमान भी काफी कम रहा।



