Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबजरी के स्टॉक को पुलिस व प्रशासन ने नष्ट किया

बजरी के स्टॉक को पुलिस व प्रशासन ने नष्ट किया

240 टन बजरी खुर्द बुर्द की


Deoli News 15 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र की हनुमान नगर थाना पुलिस ने उच्च अधिकारियों के सुपरविजन में शुक्रवार को दो अलग अलग जगह पर लगे अवैध बजरी की स्टॉक को नष्ट किया है।

हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खा ने बताया कि तहसीलदार जहाजपुर, राजस्व टीम, खनिज विभाग के साथ हनुमान नगर थाना पुलिस लुहारी कला तथा लुहारी खुर्द गांव में पहुंची। जहां दो जगह अवैध बजरी के स्टॉक थे। पुलिस व प्रशासन की संयुक्त टीम ने इन्हें चिन्हित 240 टन बजरी को नष्ट किया है। वहीं इसी तरह आगे भी कार्रवाई की जाएगी।

“शिवपाल जिला संगठन मंत्री मनोनीत”

अंबेडकर कॉलोनी, गणेश रोड ऊंचा निवासी शिवपाल रेगर को यूनिवर्सल ह्यूमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. तरुण बांकोलिया ने शाहपुरा जिला के संगठन मंत्री मनोनीत किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d