Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमां को खाना नहीं देने का उलाहना दिया तो, कर दी मारपीट,...

मां को खाना नहीं देने का उलाहना दिया तो, कर दी मारपीट, मामला दर्ज


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के लुहारी खुर्द निवासी सोहनलाल पुत्र लादूराम मीणा ने अपने भाई पर मारपीट का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को इस्तगासे के जरिए मामला दर्ज कराया है।

रिपोर्ट के अनुसार यह मामला एक माह पूर्व 15 फरवरी का है। पीड़ित सोहनलाल ने रिपोर्ट में बताया कि इस दिन वह अपनी मां हजारी देवी से मिलने उसके घर गया। पीड़ित की मां का पैर टूट गया था। इसे लेकर वह मिलने जा रहा था। दोपहर 12 बजे मिलने पर उसकी मां ने भूख लगने की बात कही। वहीं खाना देने को कहा। इसे लेकर सोहनलाल अपने घर की ओर जाने लगा तो उसका भाई रामकरण मिला। जिसे उसने दोपहर 12 बजे तक भी मां को भोजन नहीं देने का उलहना दिया। आरोप लगाया कि इस उलाहने से नाराज होकर उसके भाई व अभियुक्त रामकरण ने उसके कान के समीप लकड़ी की मार दी। वही नीचे गिरने पर लाते घुसे से मारपीट की।

चिल्लाने की आवाज सुनकर लोगों ने बीच बचाव किया। पीड़ित ने बताया कि उस दौरान हनुमान नगर पुलिस को रिपोर्ट दी गई। लेकिन वह पुलिस कार्रवाई से संतुष्ट नहीं है। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d