Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहीद ओम प्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली के कक्षा 11 के कृषि एवं जीव विज्ञान के छात्र-छात्राओं का शैक्षणिक भ्रमण दल ने पं दीनदयाल उपाध्याय कृषि महाविद्यालय एवं आरआर कॉलेज आफ वेटरिनरी एंड एनिमल साइंस में विजिट किया।
शैक्षणिक दृष्टि से यह भ्रमण छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास व रोजगार के मार्गदर्शन के लिहाज से अहम हुआ। शैक्षिक भ्रमण में बच्चों के साथ प्रधानाचार्य अनीता लाठी, चंद्रकांता मीणा, हेमराज मीणा, नितिन मीणा व राकेश मीणा थे। गौरतलब है कि गत वर्ष स्थानीय विद्यालय से दो छात्रों का जेईटी में चयन हुआ था। इस दौरान संस्था के दिनेश अग्रवाल समेत मौजूद थे।
विद्यार्थियों व शिक्षकों को शपथ दिलाई
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में नोबेग डे के पर सुगन चन्द कुमावत अध्यापक ने छात्रों को नशामुक्ति का संकल्प दिलाया और कहा कि नशा करने से व्यक्ति का शरीर एवं जीवन बर्बाद हो जाता है। इससे कई परिवार खत्म हो जाते है। नशा करने से मानव का विवेक खत्म हो जाता है।
सभी को मिलकर भारत को नशा मुक्त करना हैं। इस दौरान शारीरिक शिक्षक अनिल कुमार टेलर, अध्यापक अनिता मीणा, पंचायत सहायक रामकुवार मीना, शिवपाल मीणा, कम्प्यूटर ऑपरेटर सहित उपस्थित लोगों को नशा नही करने की शपथ दिलाई।


