Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस थाना क्षेत्र में भारी बारिश के चलते मवेशियों के साथ एक हादसा हुआ।
उक्त हादसे में दो भैंसों की मौत हो गई। सिरोही निवासी शिवराज पुत्र रमेश दरोगा ने पुलिस रिपोर्ट में बताया कि उसकी दो भैंसे सारदडा से सिरोही की ओर जाने वाले नाले में पानी के तेज बहाव में बह गईं और इससे उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मृत भैंसों का पोस्टमार्टम करवाया गया। जांच अधिकारी इमरान हैड कांस्टेबल को मामले की जांच सौंपी गई है।
अजब-गजब : राजस्थान मेें इस महिला ने 7 बार दी मौत को मात, जानिए कैसे?


