Deoli News 7 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप की कुंचलवाड़ा पंचायत के करीब 4 दर्जन से अधिक श्रद्धालुओं ने शनिवार रात 8 बजे गोपालजी मंदिर से श्रीडिग्गी कल्याणजी की डाक निशान यात्रा शुरू की।
इस दौरान पहली डाक निशान यात्रा में ग्रामीणों की खुशहाली की मंगल कामना के साथ यह यात्रा रविवार सुबह 7 बजे डिग्गी कल्याणजी मंदिर पहुँची।श्रद्धालुओं ने यहां ध्वज ठाकुरजी को अर्पित किया।


