तैयारी शिविर आज से चालू
Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राज्य सरकार के निर्देशानुसार ‘शहर चलों अभियान-2025″ के शिविरों का आयोजन 15 सितम्बर से 2 अक्टूबर तक होगा। अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा के अनुसार “शहर चलों अभियान में आमजन कई तरह कार्य किए जाएंगे।

इसे लेकर तैयारी शिविर सोमवार से शुरू हो चुके हैं। उन्होंने बताया कि इस अभियान में साफ-सफाई, स्ट्रीट लाईट मरम्मत एवं नई लाईट लगाना, टूटे हुए फेरोकवर व क्रॉस सही कराना, ब्लैक स्पॉट सही करवाना, पेच वर्क, सार्वजनिक पार्को की साफ-सफाई, सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई व रिपेयर, सीवरेज कनेक्शन व रिपेयर, कार्यालय में पेण्डिंग पत्रावलीयों का निस्तारण, विभिन्न प्रकार के पट्टे (स्टेट ग्राण्ट, कच्ची बस्ती, 69-ए कृषि भूमि), भू-उपयोग परिवर्तन, खांचा भूमि, नामान्तरण, भवन निर्माण मंजूरी, ट्रेड लाईसेंस, फायर एनओसी, स्ट्रीट वेण्डर रजिस्टेशन, उप-विभाजन एकीकरण, लीज मुक्ति प्रमाण पत्र, जन्म-मृत्यु विवाह पंजीयन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मुख्यमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत आवेदन, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवेदन, एसबीएम 2.0 के अन्तर्गत घरेलू शौचालय निर्माण के लिए आवेदन लिए जाएंगे।

शिविर प्रभारी सहायक अभियंता सुमित कुमार ने बताया कि नगर पालिका देवली द्वारा मुख्य शिविरों के आयोजन से पूर्व तैयारी शिविर का आयोजन 8 से 12 सितम्बर की अवधि में वार्ड वाईज किया जाएगा। जिसमें आमजन की समस्याओं को चिन्हित करने एवं आवेदन प्राप्त किए जाएंगे। उक्त शिविर का समय सुबह 10 बजे से शाम 5.30 बजे तक है।


