Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की जैन कॉलोनी बालाजी के मंदिर परिसर में सोमवार से संगीतमय श्रीमद्भागवत सार्वजनिक कथा का आयोजन किया जा रहा है।
इसे लेकर पहले दिन कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें कथावाचक नंदिनी की उपस्थिति में महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। महिलाओं ने मंगल गीत गाए। कथावाचक ने कथा की महिमा बताई और कहा कि कथा सत्संग श्रवण करने से जीवन बदलता है। सत्संग, भगवान श्रीहरि की कृपा से प्राप्त होता है। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम 4 बजे रहेगा।



