Deoli News 8 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सखी सहेली ग्रुप की ओर से शहर के घोसी मोहल्ला स्थित महर्षि गौतम आश्रम में “संस्कार ज्योति सम्मान” समारोह का आयोजन किया गया।
कमलेश मूंदड़ा ने बताया कि यहां पटेल नगर व गणेश रोड कच्ची बस्ती में चल रहे संस्कार केंद्र एवं देवली, कुचलवाड़ा, हनुमाननगर में चल रही सभी आंगनबाड़ी में सेवाएँ दे रही शिक्षिकाओं, कार्यकर्ताओं, आशा सहयोगिनी और सहायिकाओं को माला पहनाकर एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया। अध्यक्ष नीतू मंगल और कोषाध्यक्ष मोनिका सुराणा ने बताया कि इन शिक्षिकाओं ने समाज में शिक्षा और संस्कार का दीप जलाया है।

इन्हीं नारी शक्तियों के समर्पण और योगदान को सखी सहेली ग्रुप ने सम्मानित किया है। सखी सहेली शाखा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को प्रोत्साहन करती है। कार्यक्रम में इंदिरा सोनी, मीनू जिंदल, निधि जैन, स्मिता शर्मा, रिंकू मंगल, सुशीला टांक, आशु सेन, अनामिका शर्मा, सरोज, सुनीता, कुसुम गोयल उपस्थित थी।



