Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeWeather alertबर्फीली सर्दी व कोहरे का कोहराम, धूजे लोग

बर्फीली सर्दी व कोहरे का कोहराम, धूजे लोग


Deoli News 29 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में शुक्रवार सुबह एक बार फिर बर्फीली सर्दी व कोहरे ने कोहराम मचाया है। कड़ाके की सर्दी के चलते लोग गर्म कपड़े पहने होने के बावजूद धूज गए।

वही तापमान में गिरावट होने से लोगों को कड़ाके व बर्फीली सर्दी का एहसास हुआ। हालांकि इससे पहले गुरुवार को तापमान में बढ़ोतरी होने से सर्दी न्यूनतम रही। इस बीच दोपहर के वक्त तो लोगों को गर्म कपड़े भी उतारने पड़े। लेकिन शाम ढलने के साथ फिर से सर्दी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए। इधर, शुक्रवार सुबह शहर व आसपास में कोहरा छाया। बर्फीली हवाओं ने लोगों को ठिठुराया। इस दरमियान सुबह 8 बजे का तापमान 10 डिग्री था। जबकि सुबह 10 बजे यह तापमान 13 डिग्री पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी से लोगों की दिनचर्या प्रभावित रही।

बाजारों में दुकान देरी से खुली तथा लोग दुकानों के बाहर अलाव तापते रहे। खासकर बादल छाए रहने से ज्यादा सर्दी का एहसास हुआ। चाय की स्टालों पर ग्राहकों की भीड़ दिख रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d