Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबस से कार की टक्कर लगी तो, रोडवेज चालकों ने लगाया जाम

बस से कार की टक्कर लगी तो, रोडवेज चालकों ने लगाया जाम

पुलिस ने समझाईश कर खुलवाया


Deoli News 17 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर में बुधवार दोपहर एक रोडवेज बस से एक्सयूवी कार की हल्की सी टक्कर लग जाने के बाद विवाद बढ़ गया। इस दौरान आरोप है कि कार चालक सवार लोगों ने बस के चालक व परिचालक से धक्का मुक्की शुरू कर दी।

सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। दरअसल जयपुर से रावतभाटा जा रही टोंक डिपो की बस यहां देवली बस स्टैंड परिसर में खड़ी थी। इस दौरान बस को पीछे लेते वक्त यह बस पीछे की ओर खड़ी एक एक्सयूवी कार से टकरा गई। जिससे कार पर स्क्रैच हो गए। इससे गुस्साए कार सवार लोगों ने बस के चालक कन्हैयालाल शर्मा व परिचालक मोहनलाल गुर्जर से धक्का मुक्की शुरू कर दी तथा उलझने लगे। बस चालक ने बताया कि कार सवार लोग 10 हजार रुपए की क्षतिपूर्ति की मांग करने लगे। विवाद बढ़ता देख लोगों की सूचना पर देवली थाना पुलिस के एएसआई करण सिंह, हेडकांस्टेबल संदीप यादव, चालक कुलदीप समेत मौके पर पहुंचे तथा दोनों पक्ष को थाने ले आई। लेकिन उधर, रोडवेज बस स्टैंड में खड़ी अन्य बसों के चालक व परिचालकों ने इसका विरोध शुरू कर दिया तथा बसों की आवाजाही रोक दी। वहीं बस रोककर जाम लगा दिया। इससे यात्री परेशान होने लगे। इसकी सूचना पर थाना पुलिस वापस बस स्टैंड पहुंची तथा रोडवेज बस चालकों व परिचालकों को समझाया। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्ष थाने में बातचीत कर रहे हैं।

ऐसे में बसों को रोकना गलत है। इससे यात्रियों को परेशानी होगी। पुलिस ने समझाईश कर सभी बसों को रवाना किया। समाचार लिखे जाने तक फिलहाल दोनों पक्ष थाने में बातचीत कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d