Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर बांध का जल स्तर रविवार शाम 6 बजे 313.80 मीटर दर्ज किया गया है। इस जलस्तर के अनुसार बांध में 26.907 टीएमसी पानी जमा है।
वहीं त्रिवेणी नदी का जल स्तर 3.10 मीटर चल रहा है। बता दें कि बांध की कुल भराव क्षमता 315.50 आरएल मीटर है और इसमें 38.708 टीएमसी पानी भरने की क्षमता है। बांध के जल स्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। बांध अब तक सात बार ओवरफ्लो हो चुका है, और इस बार भी छलकने की उम्मीद है। बीसलपुर बांध जयपुर, अजमेर और टोंक जिलों को प्रतिदिन करीब एक हजार मिलियन लीटर पेयजल की आपूर्ति करता है।



