Deoli News 6 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) सर्कल के दूनी थाना क्षेत्र के राजमहल गांव में रविवार शाम एक व्यक्ति का शव मिला है।
पुलिस की जानकारी के अनुसार राजमहल गांव के रैगर मोहल्ला के समीप पहाड़ की तलहटी पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर दूनी थाना प्रभारी हेमंत जनागल मौके पर पहुंचे और जानकारी ली।
दूनी थाना प्रभारी ने बताया कि यह शव बीसलपुर निवासी 55 वर्षीय गणपत मीणा पुत्र रतिराम मीणा का है। मृतक के परिजनों को सूचना दी और शव को देवली उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। जहां पर मेडिकल बोर्ड का गठन कर शव का सोमवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। वहीं मामले को गंभीरता से लेते हुए घाड़ थाना प्रभारी हरिराम को मौके पर व देवली अस्पताल भेजा गया है।



