Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsअंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा जब्त

अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर गिरफ्तार, 18 किलो 700 ग्राम डोडा चूरा जब्त


Deoli News 7 जुलाई (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली पुलिस ने अंतर्राज्यीय मादक पदार्थ तस्कर ऋषिराज भाट पुत्र हुकमचंद भाट ब्राह्मण निवासी वार्ड नं 15, अशोक टाइप कॉलेज के पास घरौंदा पुलिस थाना घरौंदा जिला करनाल राज्य हरियाणा को देवली से गिरफ्तार किया है।

आरोपी के कब्जे से 18 किलो 700 ग्राम डोडाचूरा बरामद किया गया है। पुलिस उपअधीक्षक देवली रामसिंह के निर्देशन में थानाधिकारी देवली दौलतराम गुर्जर के नेतृत्व में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। रविवार को आरोपी को गश्त के दौरान थाना प्रभारी के नेतृत्व में मुखबिर की सूचना पर दौलता मोड़ पर जयपुर जाने वाली बस का इंतजार करते हुए पकड़ा गया, जो पुलिस को देखकर घबरा गया।

आरोपी ने सफेद शर्ट और काले रंग की पैंट पहन रखी थी और एक चौकोर बैग में मादक पदार्थ लेकर जा रहा था। पुलिस ने जब बैग की तलाशी ली तो उसमें नीली डबल पॉलीथीन थैली में डोडा चूरा पाया गया। आरोपी ऋषिराज भाट को पूर्व में भी पुलिस थाना भवानी मंडी जिला झालावाड़ द्वारा मादक पदार्थ तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

आरोपी पुलिस की पकड़ से बचने के लिए लोक परिवहन के संसाधनों का उपयोग करता था और उसके कब्जे से रेलवे टिकट भी बरामद किए गए हैं।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शिवजीलाल थानाधिकारी नासिरदा को सौंपी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d