Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के जयपुर चुंगी नाका पर शुक्रवार दोपहर एक राह चल रही महिला के बाइक की टक्कर लग गई।
सूचना पर देवली थाना पुलिस पहुंची तथा महिला को देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भिजवाया। हेड कांस्टेबल रामेश्वर ने बताया कि यह महिला सुरमा पत्नी नंदा कालबेलिया है, जो जयपुर चुंगी नाका के करीब सड़क पर कर रही थी। इस बीच एक बाइक सवार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद बाइक सवार भी वहां रुक गया तथा महिला की सुध ली। वही महिला को उपचार के लिए देवली चिकित्सालय भिजवाया गया है।



