Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) व्यापार महासंघ देवली ने उपखंड अधिकारी को विभिन्न ज्वलंत समस्याओं के निस्तारण की मांग को लेकर गुरुवार को ज्ञापन सौपा है।
ज्ञापन में बताया कि देवली शहर में काफी समय से नशे का व्यापार फल फूल रहा है। जिससे युवा पीढ़ी का भविष्य खराब हो रहा है। शहर के हर गली, मोहल्ले स्थित सुने मकान में बेहिचक चरस, गांजा, अफीम, स्मेक का सेवन हो रहा है। जिन पर रोक लगनी चाहिए। इसी तरह शहर में गत 10 दिनों से हो रही दूषित जल की आपूर्ति रोकने व बैंकों के बाहर से दोपहिया वाहन चोरी की वारदातें रोकने की मांग की गई। यहां महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन, महामंत्री मुकेश गोयल आदि थे।



