Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को लेकर स्कूली विद्यार्थियों की भगवा रैली का आयोजन शनिवार को किया जाएगा।
भाजपा के जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र चौधरी ने बताया कि सैकड़ो वर्षों की प्रतिक्षा के बाद श्रीराम मंदिर में प्रतिष्ठित हो रहे हैं। ऐसे अवसर पर सभी लोग साक्षी बनने जा रहे हैं। लिहाजा श्रीराम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव को भव्य बनाने के लिए देवली में भी विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। इसी के तहत 20 जनवरी शनिवार को सुबह 10:30 बजे महावीर उद्यान (काला हत्था) देवली में शहर सहित आसपास की विभिन्न स्कूलों के बच्चे एकत्रित होंगे। यहां से सभी बच्चे जय श्री राम के नारों के साथ भगवा रैली निकलते हुए एसडीएम आवास से छतरी चौराहा पहुंचेंगे। इसके बाद ममता सर्कल से सीआईएसफ गेट होते हुए पुनः महावीर उद्यान पर पहुंचकर शोभायात्रा विसर्जित होगी।



