Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsविवाद को लेकर दो जनों का सिर फोड़ा, मामला दर्ज

विवाद को लेकर दो जनों का सिर फोड़ा, मामला दर्ज


Deoli News 19 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) थाना क्षेत्र के सावंतगढ़ निवासी एक व्यक्ति ने स्वयं तथा एक अन्य व्यक्ति के साथ गंभीर मारपीट करने का देवली थाने में मामला दर्ज कराया है। दर्ज प्रकरण के अनुसार यह मामला बिशन सिंह पुत्र गुलाब सिंह मीणा निवासी सावंतगढ़ ने दर्ज कराया है।

इसमें बताया कि शुक्रवार को वह सावतगढ़ चौराहे पर अलाव तप रहे थे। इस दौरान राहुल मीणा पुत्र भागीरथ मीणा व भागीरथ पुत्र छीतर लाल मीणा निवासी सावंतगढ़ ने वहां पीड़ित का पाइप तोड़ दिया। वहीं पीड़ित से उसके भाई की पत्नी के नंबर मांगने लगा। इस पर पीड़ित बिशन सिंह की ओर से उलाहना देने पर आरोपियों ने पीड़ित के सिर पर लकड़ी की दे मारी। जिससे किशन सिंह का सिर फूट गया। वहीं पास में बैठे हिम्मत सिंह के भी राहुल ने सिर पर पत्थर की दे मारी। जिससे हिम्मत सिंह मीणा के सिर से भी खून बहने लगा।

फिलहाल हिम्मत सिंह मीणा को देवली चिकित्सालय में भर्ती कराया है। रिपोर्ट में बताया कि उन्हें धमकी दी जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा जांच सहायक उप निरीक्षक दिलीप सिंह को सुपुर्द की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d