Deoli News 28 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर से पिछले दिनों एक युवक की बाइक चोरी होने का सोमवार को देवली थाने में मामला दर्ज हुआ है।
इसे लेकर प्रार्थी चेतन खारोल निवासी अकोडिया (दूनी) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें बताया कि उन्होंने गत 15 अक्टूबर दोपहर 11:30 अपनी बाइक एसबीआई बैंक देवली के बाहर खड़ी की थी और जब वह आधे घंटे बाद 12 बजे बैंक से बाहर आया तो बाइक गायब थी। पुलिस ने पीड़ित चेतन खारोल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।

अवैध बजरी माफियाओं ने रौंद दी जिंदगी, फिर बारिश के बीच ग्रामीणों ने किया यूं बवाल


