Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsबाड़े में लगी आग बुझाई, मवेशी बचाए

बाड़े में लगी आग बुझाई, मवेशी बचाए


Deoli News 2 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) हनुमान नगर थाना क्षेत्र के बनास पुलिया के पास स्थित मोतीपुरा गांव में शुक्रवार रात बाड़े में आग लग गई। जिसे देवली से दमकल ने पहुंचकर ग्रामीणों की मदद से बुझाया।

फायरमैन नीरज कुमार चौधरी ने बताया कि यह आग रामलाल पुत्र कल्याण बैरवा के बाड़े में लगी। जहां रात 9 बजे करीब आग लग गई। इस दौरान आग फैलती चली गई। सूचना पर देवली नगर पालिका की दमकल मौके पर पहुंची और करीब सवा 10 बजे आग पर काबू पाया जा सका। समय पर आग बुझाने से मवेशियों को बचाया जा सका। लेकिन यहां दो ट्रॉली चारा जलकर राख हो गया। आग बुझाने में ग्रामीणों ने भी मदद की। इस दौरान फायरमैन प्रदीप सिंह, हरिओम मीणा, चालक आमिर मोहम्मद, प्रदीप सिंह शक्तावत ने सहयोग किया। इसके अलावा देवली में बावड़ी बालाजी परिसर के पिछले हिस्से में भी कचरे में आग लगी। जिसे दमकल ने बुझाया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d