Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस एवं प्रशासन की ओर से बरती जा रही सतर्कता के तहत शुक्रवार को लाखों रुपए के आभूषण व नकदी जब्त की गई है।
थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि दूनी थाना पुलिस एवं एफएसटी टीम संख्या 10 की ओर से पुलिस चौकी के राजमार्ग पर संयुक्त रूप से नाकाबंदी की गई। इस दरमियान जयपुर से कोटा जा रही एक वेगनर कार को रोका गया। जिसमें कार सवार भैरूलाल पुत्र नारू गाडरी निवासी सहाड़ा, थाना गंगापुर जिला भीलवाड़ा के पास एक 62 हजार 434 रुपए एवं करीब 25 लाख रुपए की कीमत के सोने चांदी के जेवरात जब्त किए गए हैं। जिनका वजन 1.820 किलोग्राम चांदी व 300 ग्राम सोना है। पुलिस ने नियम अनुसार कार्रवाई कर जेवरात जब्त कर लिया है। वही मामले की उच्च अधिकारियों को जानकारी दी गई है।



