Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsबच्चों के बीच मनाई दीपावली, मिठाई, पटाखे दिए

बच्चों के बीच मनाई दीपावली, मिठाई, पटाखे दिए


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समाजसेवी युवकों ने बायपास स्थित माँ बीजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कलाँ के सामने कच्ची बस्तियों में रहने वाले बच्चों के साथ दीपावली मनाई।

टीम सदस्यों ने बताया कि दीपावली पर टीम द्वारा आपसी सहयोग से बच्चो को मिठाई, पटाखे, ऊनी कपड़े एवं बेग वितरित किए गए। जिसे पाकर बच्चो के चेहरे खिल उठे। वही बच्चो के माता पिता का मुंह मीठा करवाकर दीपावली की बधाई दी गई। गौरतलब है कि यह टीम पिछले 10 से अधिक वर्षों से यहाँ बच्चो के बीच पहुँचकर अपने सदस्यों के जन्मदिन, नववर्ष, मकर सक्रांति, राखी, दीपावली सहित त्यौहार मनाती आ रही है। इस दौरान चेतन शर्मा, गिरधारी पांचाल, पवन गौतम, अमित पांचाल, राकेश पाराशर, अक्षय शर्मा ,अभिषेक यादव, निशांत मेघवंशी, मनीष जांगिड़, अमित जैन, अश्वनी चौधरी, दौलत सेन, सोनू गोड समेत कई सदस्य थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d