Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री नीलकंठ महादेव मंदिर ट्रस्ट बस स्टैंड देवली की ओर से आगामी 4 नवंबर को अन्नकूट प्रसादी वितरण कार्यक्रम होगा।
ट्रस्ट अध्यक्ष संजय भारद्वाज ने बताया कि श्रद्धालुओं की सामग्री का अन्नकूट बनाकर शाम को भगवान नीलकंठ के भोग लगाया जाएगा। इसके बाद भगवान की आरती कर शाम 5 से रात 7 बजे तक प्रसादी वितरित की जाएगी।


