Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsमहज कुछ घंटे में लाखों का कैश पार, पटाखा व्यापारी के हुई...

महज कुछ घंटे में लाखों का कैश पार, पटाखा व्यापारी के हुई वारदात


Deoli News 1 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) यदि कोई व्यापारी सुबह से लेकर रात तक अपना व्यापार करें और उससे एकत्र हुआ कलेक्शन यदि चोरी हो जाए तो इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या हो सकता है। लेकिन देवली में गत एक दिन पूर्व यह वारदात पटाखा व्यापारी के साथ हुई।

जानकारी के अनुसार यह वारदात जैन मंदिर गांधी पार्क के पास स्थित मामा पतंग की दुकान पर हुई। दरअसल मामा पतंग स्टोर पर सीजन के अनुसार व्यापार होता है। पीड़ित एवं दुकान मालिक रोहित जैन ने बताया कि 30 अक्टूबर को उनके यहां आतिशबाजी का धंधा चला। वह स्वयं और उनके परिजनों समेत देर रात 12 बजे तक पटाखे की बिक्री कर रहे थे। वही दुकान का सामान समेटने में उक्त व्यापारियों को रात के करीब ढाई बज गए। पीड़ित रोहित जैन ने बताया कि ऐसी हालत में वह सब थक चुके थे। लिहाजा उन्होंने दिनभर का बिज़नेस कलेक्शन दुकान पर ही छोड़ दिया। तब तक रात तीन बज चुके थे। रोहित ने बताया कि उन लोगों ने सोचा कि सुबह 5 बजे तक करीब जैन मंदिर खुल जाता है। वहीं 6 बजे तक वह लोग वापस दुकान आ जाएंगे। यह सोचकर वे दिनभर के कलेक्शन को दुकान पर छोड़कर ही चले गए। जबकि यह भूल उन्हें लाखों रुपए के नीचे ले आई।

इस दौरान उनकी दुकान की छत की खिड़की से अज्ञात चोर भीतर घुसे। जिन्होंने सभी सीसीटीवी कैमरे तोड़ दिए और डीवीआर अपने साथ ले गए। यहां तक की दुकान के बाहर लगा कैमरा भी मोड़ दिया। उक्त बदमाशों ने केवल दिनभर के कलेक्शन का पूरा कैश चुरा लिया। इसके अलावा उन्होंने दुकान के किसी पटाखे व वस्तु को छुआ तक नहीं। सुबह दुकान पहुंचने पर पीड़ित व्यापारी के होश उड़ गए। रोहित जैन ने बताया कि वह पिछले एक-दो दिन से धंधे में व्यस्त है। लिहाजा इसकी रिपोर्ट शनिवार को देंगे। लेकिन उनकी एक दिन की पूरी मेहनत चोरी में चली गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d