Deoli News 19 अगस्त (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के सेंदियावास चौराहे पर संचालित श्री बाबा रामदेव सेवा समिति की ओर से सोमवार को भंडारे का समापन हुआ। इस दौरान समिति की ओर से रात्रि जागरण भी हुआ।
बनवारी वैष्णव ने बताया कि यह भंडारा बाबा रामदेव के पदयात्रियों के लिए इस वर्ष भी संचालित किया गया। हर वर्ष यहां पर भंडारा सावन माह में शुरू होता है। समापन पर यहां कलाकारों ने मनमोहक भजनों की प्रस्तुतियां दी। खुशीराज मीणा ने बताया कि समापन समारोह पर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों सहित लोगों ने प्रसादी ग्रहण की। इस मौके पर गिरदावर रमेश सिंह राजावत, सावंतगढ़ सरपंच सुनील कुमार मीणा, ब्रजराज मीणा, देवली देहात मीडिया प्रभारी महावीर प्रसाद माली, समिति से जुड़े गोपाल मीणा, रमेश मीणा, महेंद्र मीणा, गजराज सिंह, प्रवीण मीणा, रामसिंह मीणा, महावीर मीणा सहित मौजूद थे। इससे पहले दूनी थाने के सहायक उप निरीक्षक बद्रीलाल यादव का भी स्वागत किया गया है।



