Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को

बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण शनिवार को


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुचलवाड़ा ग्राम पंचायत में बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण 20 सितंबर शाम 7 बजे किया जाएगा।

यह प्रतिमा ग्राम पंचायत परिसर में भामाशाह रामसिंह शक्तावत के जन्मदिन पर उनके सहयोग व प्रेरणा से स्थापित की जा रही है। ग्राम पंचायत प्रशासक छोटूलाल बैरवा ने बताया कि इस कार्यक्रम में कई अतिथि शामिल होंगे। इनमें जलदाय मंत्री कन्हैयालाल चौधरी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के ओएसडी राजीव दत्ता, जहाजपुर के विधायक गोपीचंद मीणा, निवाई के विधायक रामसहाय वर्मा और अंबेडकर विचार मंच के अध्यक्ष राजबहादुर रेगर, छोटूलाल वर्मा अध्यक्ष श्रीरेगर समाज हनुमान नगर शामिल हैं। इन अतिथियों की मौजूदगी में बाबा साहब की प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।

साहब जी! मेरो ब्याह करवा दो, अनोखी अर्जी सुनकर हंस जाओगे आप भी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d