Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) ग्रामीण सेवा शिविर के अंतर्गत ग्राम पंचायत देवड़ावास में शुक्रवार को आयोजित शिविर में टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत चिन्हित टीबी मरीजों को 12 निक्षय पोषण किट वितरित किए गए।

इस दौरान देवली उनियारा विधायक राजेंद्र गुर्जर और उपखंड अधिकारी रूबी अंसारी ने किट वितरित किए और मरीजों को मानसिक, सामाजिक एवं भावनात्मक सहयोग भी प्रदान किया। यहां 9 निक्षय मित्र बनाए गए, जिन्होंने मरीजों की देखभाल और समर्थन का संकल्प लिया।
साहब जी! मेरो ब्याह करवा दो, अनोखी अर्जी सुनकर हंस जाओगे आप भी


