Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskबाबा साहब का अपमान एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले गिरफ्तार हो

बाबा साहब का अपमान एवं सौहार्द बिगाड़ने वाले गिरफ्तार हो


Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मध्यप्रदेश के ग्वालियर में संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर की प्रतिमा को लेकर चल रहे विवाद के बीच में स्थानीय वकील अनिल मिश्रा द्वारा बाबा साहब अंबेडकर को लेकर किया गया अपमान असहनीय है।

इसके विरोध में गुरुवार को अंबेडकर विचार मंच देवली ने राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के नाम उपखंड अधिकारी देवली को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया है कि देश में कुछ असामाजिक तत्व संविधान निर्माता बाबा साहब अंबेडकर का अपमान कर देश में अशांति फैलाना चाहते हैं, इस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज होने बावजूद मध्यप्रदेश पुलिस इसे गिरफ्तार नहीं कर रही है।

ऐसे व्यक्तियों को तुरंत गिरफ्तार जाए। साथ ही हाल ही में सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई पर एक वकील राकेश किशोर द्वारा जूता लहराकर हमला करना करने की घटना की निंदा करते हुए आरोपी व्यक्ति के खिलाफ सख्त धाराओं में मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया जाए। इसी तरह हरियाणा के आईपीएस वाई पुराण कुमार को आत्महत्या के लिए मजबूर करने वालों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किए जाने की मांग की।

ज्ञापन देने में अंबेडकर मंच अध्यक्ष राजबहादुर वर्मा, भेरूलाल तेजी, सुजीत कुमार डाबोडिया, पूर्व अध्यक्ष यादराम मीणा, बाबूलाल मीणा, रेगर समाज अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया, यादव राय बदलोटिया सहित दर्जनों उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d