Deoli News 27 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) श्री रेगर समाज विकास समिति की ओर से संचालित लाइब्रेरी में बालिका लाइब्रेरी कक्षा का उद्घाटन भी किया गया है।
विकास समिति के अध्यक्ष मोहनलाल ठागरिया ने बताया कि समाज की धर्मशाला में गत वर्ष 15 जून से लाइब्रेरी शुरू की गई थी। जिसमें 17 सीट बैठने के लिए बनाई गई। वही अब इतनी ही सीट और बढ़ा दी गई। इससे लाइब्रेरी में विद्यार्थियों की बैठक क्षमता दो गुनी हो गई। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रामअवतार बारोलिया ने लाइब्रेरी कक्षा का फीता काटकर उद्घाटन किया। मुख्य अतिथि ने लाइब्रेरी में 15 हजार 501 रुपए का सहयोग दिया है। इसी तरह कार्यक्रम में अनिल कुमार पुत्र लालचंद ठागरिया ने 2 हजार 700 रुपए की सहायता दी है। समाज के दानदाताओं का माल्यार्पण व साफा पहनाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में अंबालाल मौर्य, पीसी तुंगारिया, यादव राय बदलोटिया, रामेश्वर प्रसाद तुंगारिया, शिवजीराम नरानिया, नाथूलाल समेत मौजूद थे।



