Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime Newsबीच सड़क में 'नशे' का ड्रामा" : महिला को सरेआम बेरहमी से...

बीच सड़क में ‘नशे’ का ड्रामा” : महिला को सरेआम बेरहमी से पीटा

देवली के जहाजपुर चुंगी नाके पर 20 मिनट तक मचा बवाल


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के व्यस्ततम जहाजपुर चुंगी नाका क्षेत्र में सोमवार दोपहर उस बवाल मच गया, जब नशे में धुत एक युवक-युवती ने बीच सड़क पर जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। यह घटनाक्रम देखकर लोग सन्न रह गए।

करीब 2 बजे महेश नर्सिंग होम के पास शुरू हुए इस तमाशे को देख राहगीरों के पैर ठिठक गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कथित तौर पर पति-पत्नी बताए जा रहे इस जोड़े ने नशे की हालत में मर्यादा की सारी सीमाएं लांघ दीं। युवक अपनी पत्नी के साथ इस कदर हैवानियत पर उतारू था कि उसने सरेआम सड़क पर उसे पीटना शुरू कर दिया। वहीं महिला के कई बार जमकर बाल खींचे। हैरानी की बात यह रही कि नशा युवक के सिर पर इस कदर सवार था कि वह महिला को जमीन पर पटक-पटक कर मार रहा था और फिर जबरन अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले जाने का प्रयास करने लगा। इस दौरान दोनों बाइक समेत गिर भी गए। जिन्हें लोगों ने उठाया।

करीब 20 से 25 मिनट तक चले इस घटनाक्रम के दौरान चौराहे पर तमाशबीनों की भारी भीड़ जमा हो गई। बताया जा रहा है कि युवक ने महिला के साथ जहाजपुर चुंगी नाके पर जमकर मारपीट की, जिससे वहां मौजूद लोग भी सहम गए। लोगों ने युवक को जमकर लताड़ लगाई और उसे वहां से खदेड़ा। काफी समझाइश और डांट-डपट के बाद मामला शांत हुआ और दोनों वहां से रवाना हुए।

इस पूरे वाकये का वीडियो भी सामने है, जिसमें कथित पति-पत्नी नशे की हालत में एक-दूसरे से उलझते और मारपीट करते साफ नजर आ रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d