Friday, May 1, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Desk64वें दिन भी जारी धरना, जयपुर तक गूंजी विस्थापितों की आवाज

64वें दिन भी जारी धरना, जयपुर तक गूंजी विस्थापितों की आवाज

कांग्रेस नेताओं ने विधानसभा में मुद्दा उठाने का दिलाया भरोसा


Deoli News 24 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) बीसलपुर परियोजना विस्थापित संघर्ष समिति का धरना 64वें दिन भी जारी रहा, जहां विस्थापितों ने बांध की भराव क्षमता बढ़ाने के प्रस्ताव का विरोध करते हुए प्रदेश कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व तक अपनी पीड़ा पहुँचाई।

संघर्ष समिति के प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली से मुलाकात कर बांध की ऊंचाई नहीं बढ़ाने का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी की सचिव माया सुवालका, सत्यनारायण सरसड़ी, अध्यक्ष दुर्गालाल जांगिड़, दुर्गालाल खींची, रंगलाल मीणा, डॉ. प्रहलाद मीणा, केसर हरलाल मीणा, कजोड़ जाट, राजबहादुर सिंह राणावत, धनराज मीणा और प्रहलाद मीणा सहित कई विस्थापित व नेता मौजूद रहे।

मुलाकात के दौरान नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने विस्थापितों की मांगों को जायज ठहराते हुए आश्वासन दिया कि विधानसभा के आगामी सत्र में इस संवेदनशील मुद्दे पर पुरजोर तरीके से पक्ष रखा जाएगा और सरकार को जनहित में कार्रवाई के लिए मजबूर किया जाएगा। इसी तरह समिति के सदस्यों ने टोंक विधायक और पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट को भी ज्ञापन सौंपकर वस्तुस्थिति से अवगत कराया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d