Deoli News नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पाली में रविवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र श्रेयांस राठौड़ का विवाह समारोह का आयोजन हुआ।
इस मौके पर पूर्व कृषि मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी ने समारोह में शामिल होकर वर-वधू को सुखद व समृद्ध दांपत्य जीवन की शुभकामनाएं दी। दरअसल बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के पुत्र की पाली में आयोजित इस शादी समारोह में कई दिग्गज नेताओं ने शिरकत की। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया, गृह राज्यमंत्री जवाहर बेडम, विधायक बालमुकुंद और पूर्व विधायक अजीत मेहता समेत कई अन्य नेता उपस्थित थे।


