Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महाशिवरात्रि के मौके पर शहर के जयपुर रोड स्थित एक आवास पर भाजपा नेता विजय बैसला के निजी कार्यालय का उद्घाटन होगा। भाजपा मंडल अध्यक्ष राजेंद्र सिंह राणावत ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन 8 मार्च दोपहर एक बजे विधिवत पूजा अर्चना के साथ किया जाएगा।
यह कार्यालय शहर के जयपुर रोड स्थित होटल सिद्धार्थ के पास स्थित है। कार्यालय में भाजपा नेता, भाजपा तथा कर्नल बैसला फाउंडेशन से जुड़े कामकाज होंगे। कर्नल बैसला फाउंडेशन एक पंजीकृत ट्रस्ट है। जिसकी स्थापना उनके पिता कर्नल किरोड़ी सिंह बैसला ने की थी। यह विशेषकर शिक्षा व स्वास्थ्य के लिए काम करता है। इसके अलावा बालिका शिक्षा फाउंडेशन का अहम उद्देश्य है।


