Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) महाशिवरात्रि के मौके पर शुक्रवार को कृषि उपज मंडी समिति देवली में नीलामी का कारोबार पूरी तरह बंद रहेगा। यह जानकारी व्यापार मंडल देवली के अध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन ने दी।
ओम प्रकाश तहसील संगठन मंत्री मनोनीत
तेली पिछड़ा वैसे महासभा राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष महावीर चंद्रवाल ने पनवाड़ मोड, देवली निवासी ओमप्रकाश पुत्र शिवजी राम साहू को संघ के तहसील सह संगठन मंत्री पद पर मनोनीत किया है। नियुक्ति पत्र जारी कर यह मनोनयन किया गया है


