Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
Homeधर्म कर्ममहाशिवरात्रि पर्व पर भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भरेगा मेला

महाशिवरात्रि पर्व पर भूतेश्वर महादेव मंदिर परिसर में भरेगा मेला

शिवालयों में तैयारी शुरू हुई


Deoli News 7 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पनवाड़ में महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार 30 वर्ष में दूसरी बार मेला भरेगा। ग्रामीण महावीर माली ने बताया कि मेले को लेकर कलाकार आ रहे हैं, जो कि भजनों की प्रस्तुतियां देंगे।

साथ ही 8 मार्च को रात्रि जागरण होगा। वहीं 9 मार्च सुबह 9 बजे कलश यात्रा का आयोजन होगा। इस दौरान बावड़ी के बालाजी बस स्टैंड पनवाड़ से सुबह 9 बजे पूजा अर्चना व विधि विधान के साथ रामधुनी शुरू होगी। वहीं भजन पार्टियों द्वारा अपनी प्रस्तुतियां दी जाएगी। कलश यात्रा का गांव में कई जगह स्वागत किया जाएगा। इसके बाद में कलश यात्रा श्रीभूतेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेगी। यहां श्रीभूतेश्वर महादेव के शिवलिंग पर जल अर्पित किया जाएगा। इसके बाद मेला भरेगा। उल्लेखनीय है कि इस बार महाशिवरात्रि की चतुर्दशी से शुरुआत 8 मार्च रात 9 बजकर 57 मिनट से होगी और तिथि का समापन शाम 6 बजकर 17 मिनट पर होगा। उदया तिथि के अनुसार महाशिवरात्रि 8 मार्च को ही मनाई जाएगी।

इसी तरह बीसलपुर स्थित गोकणेश्वर महादेव मंदिर, क्षेत्र के गाडोली महादेव मंदिर, देवली के रोडवेज बस स्टैंड स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर समेत शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारी शुरू हो चुकी है। इस मौके पर श्रद्धालु व्रत, उपवास रखकर भगवान शिव की पूजा अर्चना करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d