-
सावर के करीब हुई दुर्घटना
-
कई घायल देवली निवासी भी
-
देवली चिकित्सालय में कराया उपचार
Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) अजमेर मार्ग पर सावर के करीब रविवार दोपहर रोड ब्रेकर से असंतुलित होकर एक टेंपो पलट गया। इसमें टेम्पों सवार आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए। जिन्हें देवली चिकित्सालय में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। इनमें कई घायलों का उपचार जारी है।
जानकारी के मुताबिक देवली के एजेंसी एरिया डंडाडोली स्कूल के पास निवासी रामपाल खटीक अपने परिवार के साथ नसीराबाद स्थित नाहरगढ़ भेरुजी के दर्शनों के लिए जा रहे थे। इस बीच सावर से करीब 4 किलोमीटर पहले देवली मार्ग पर वंश प्रदीप होटल के सामने टेंपो पहुंचा। जहां रफ्तार थोड़ी तेज होने की वजह से टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद होटल पर मौजूद लोगों ने सावर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एंबुलेंस 108 मौके पर पहुंची। जिन्होंने सभी घायलों को देवली चिकित्सालय लाकर भर्ती कराया। यहां चिकित्सक डॉ. किशन लाल मीणा व डॉ. नवल किशोर समेत चिकित्सा कर्मियों ने घायलों को प्राथमिक उपचार दिया।
एंबुलेंस 108 सावर की सूचना के मुताबिक हादसे में रामपाल खटीक की चोटे आई है। जबकि उनकी पत्नी नंदू देवी पत्नी रामपाल खटीक निवासी देवली, कन्या देवी पुत्री राजू बलाई निवासी नायकी, न्याली देवी पत्नी प्रहलाद मीणा निवासी कृष्ण गोपाल कालेड़ा, राधेश्याम पुत्र रामपाल निवासी देवली, गुलाब देवी पत्नी सूरजमल मेघवंशी निवासी उगाई, सोहनी देवी/रामनिवास बलाई निवासी उगाई घायल हुए हैं। जबकि टेंपो में सवार टेंपो चालक रामपाल खटीक की पुत्री चंदा के भी हल्की-फुल्की चोटे आई है। दरअसल रामपाल खटीक का परिवार भेरुजी दर्शनों के लिए जा रहा था।
इस बीच रास्ते में कुछ लोग मिल गए। जिन्हें टेंपो में बिठा लिया गया। इस वजह से टेंपो सवार करीब आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। टेंपो थ्री व्हीलर है।


