Deoli News 1 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुराने अजमेर मार्ग पर नेगडिया स्थित बनास नदी में एक युवक के डूबने की आशंका के चलते पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान शुरू किया है।
पुलिस की जानकारी के मुताबिक दरअसल यह अभियान परिजनों एवं अन्य लोगों की ओर से आशंका जताने के बाद शुरू किया गया। इससे पहले रविवार सुबह देवली पुलिस ने थाना प्रभारी राजकुमार नायक के नेतृत्व में स्थानीय गोताखोर की मदद से सर्च अभियान शुरू किया। इस दौरान नदी में बलाई डालकर ढूंढने की कोशिश की गई।जानकारी में आया कि बलाई में एक चश्मा निकला है। यह चश्मा राजकोट निवासी युवक का बताया गया है, जो कि गत दो दिन पूर्व शहर के पेट्रोल पंप चौराहे से लापता हो गया था। हालांकि इसकी स्पष्ट फिलहाल पुष्टि नहीं हुई है। उधर, सूत्रों के मुताबिक सर्च अभियान में युवक की स्कूटी भी मिली है। फिलहाल एसडीआरएफ की टीम और पुलिस डूबने की आशंका के चलते नदी में तलाश कर रही है। बनास नदी पर परिजनों के अलावा ग्रामीणों की भी भीड़ जमा है।



