Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDeoli Newsभंवर रणजीत कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित

भंवर रणजीत कानूनगो संघ के प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचित


Deoli News 16 मार्च (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान कानूनगो संघ के प्रदेश स्तरीय त्रैवार्षिक चुनाव 15 मार्च को जयपुर में हुए, इसमें देवलीगाँव निवासी भंवर रणजीत सिंह को निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुना गया है।

भंवर रणजीत सिंह वर्तमान में तहसील कार्यालय देवली में गिरदावर के पद पर हैं। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र के राजस्वकर्मियों में हर्ष है। गौरतलब है कि भंवर रणजीत सिंह का संगठनात्मक अनुभव काफी लंबा और प्रभावी रहा है। इससे पूर्व राजस्थान पटवार संघ के प्रदेश अध्यक्ष के रूप में भी अपनी सफल सेवाएँ दे चुके हैं। उनके नेतृत्व कौशल और कार्यप्रणाली पर गहरी पकड़ को देखते हुए उन्हें अब प्रदेश के कानूनगो संघ की कमान मिली है। नवनिर्वाचित अध्यक्ष ने कहा कि वे संगठन की समस्याओं के निराकरण और मजबूती के लिए तत्पर रहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d