Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDB Exclusiveभक्ति, भजन और भंडारा... महामाई के दरबार में आस्था का सैलाब

भक्ति, भजन और भंडारा… महामाई के दरबार में आस्था का सैलाब

राधाष्टमी पर हुआ विशाल भंडारा


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राधा अष्टमी के अवसर पर शनिवार को कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। देवली शहर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भजन गाते और नाचते हुए माता के दरबार पहुंचे।

श्रद्धालुओं ने बीजासन माता को ध्वज अर्पित कर माथा टेका और सुख-समृद्धि की कामना की। पदयात्रा से जुड़े प्रकाश साहू ने बताया कि शहर के पटवा बाजार स्थित भेरूजी मंदिर में पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालु भजनों के साथ रवाना हुए। श्रद्धालु मुख्य मार्ग से होते हुए बस स्टैंड, नगर पालिका और पेट्रोल पंप चौराहे से होकर कुचलवाड़ा स्थित बीजासन माता मंदिर पहुंचे। पूरे रास्ते श्रद्धालु माता के जयकारे लगाते और भजनों पर झूमते नजर आए। माता के दरबार में दोपहर से ही भजनों की प्रस्तुतियां शुरू हो गईं। कलाकारों ने बीजासन माता की आराधना में एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्तिरस से सराबोर कर दिया। यहां माता की झांकी भी सजाई गई। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भीड़ लगातार बढ़ती रही। शाम 4:15 बजे मंदिर परिसर में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें देवली शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और माता की प्रसादी ग्रहण की।

आयोजकों के अनुसार करीब 10 हजार लोगों के लिए प्रसादी की व्यवस्था की गई थी। श्रद्धालुओं के बैठने, प्रसादी लेने और बाहर निकलने के लिए अलग-अलग व्यवस्थाएं की गईं, जिससे भंडारे के दौरान व्यवस्था बनी रही। राधा पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में देर शाम तक श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पूरे आयोजन के दौरान बीजासन माता के जयकारों और भजनों से मंदिर परिसर भक्ति का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here