Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के 33 केवी रीको फीडर पर आवश्यक कार्य के चलते 20 सितंबर सुबह 9 से दोपहर 12 बजे तक 33/11 केवी रीको सबस्टेशन एवं 33/11 केवी देवपुरा रोड सबस्टेशन से जुड़े क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
विद्युत निगम के अनुसार इस दौरान रीको एरिया, अग्रसेन नगर, जयपुर चुंगी नाका, इंडियन पब्लिक स्कूल के पास, प्रताप नारायणी कॉलोनी, गुरुद्वारा रोड, घोसी मोहल्ला, गणेश रोड, बंगाली कॉलोनी, तेली मोहल्ला, नेहरू मार्केट, प्रताप कॉलोनी, प्रदीप नगर एवं आसपास के क्षेत्र में 3 घंटे बिजली कटौती होगी।



