Saturday, September 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpस्कूल में बनेगी नई बिल्डिंग, 2.54 करोड़ रुपए मंजूर, टीबी किट वितरित...

स्कूल में बनेगी नई बिल्डिंग, 2.54 करोड़ रुपए मंजूर, टीबी किट वितरित किए


Deoli News 19 सितंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजमहल स्थित महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय में नई बिल्डिंग के निर्माण के लिए नाबार्ड योजना के तहत 2 करोड़ 54 लाख रुपए की स्वीकृति जारी हुई है।

विधायक राजेंद्र गुर्जर की अनुशंसा पर स्वीकृत राशि के बाद विद्यालय में जल्द नया भवन बनने का रास्ता साफ हो गया है। राज्य परियोजना निदेशक एवं आयुक्त समग्र शिक्षा डॉ. रश्मि शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं। विद्यालय की पुरानी बिल्डिंग जर्जर होने के कारण नकारा घोषित कर ध्वस्त की जा चुकी है। अब टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद नए भवन का निर्माण शुरू होगा, जिससे विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी। वहीं विधानसभा क्षेत्र के मनोहरपुरा बैरवा राजकीय प्राथमिक विद्यालय के लिए भी 41 लाख रुपए स्वीकृत हुए हैं।

टीबी रोगियों को वितरित की पोषण किट

देवली। विकसित भारत जन सेवा अभियान 2026 के तहत पंचायत समिति देवली में टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित की गई। इस दौरान बीडीओ बलराम मीणा सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कार्मिक मौजूद रहे।

प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविराज सिंह, डॉ. जगदीश मीणा, ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर रणजीत सिंह एवं ब्लॉक डॉट्स सुपरवाइजर खेमराज चौधरी ने टीबी के लक्षण, जांच, बचाव एवं उपचार की जानकारी दी। रोगियों को नियमित दवा सेवन और पौष्टिक आहार लेने के लिए प्रेरित किया गया। स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि उपचार के दौरान पोषण सहयोग रोगियों के स्वास्थ्य में मददगार है। राजू लाल टाक ने नियमित उपचार एवं स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से टीबी को मात दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here