Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस को स्थानीय बीजीपी कार्यकर्ताओं ने झंडा दिवस के रूप में मनाया गया।
शहर महामंत्री अंकित जैन ने बताया कि भाजपा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह मेहता ने मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले कार्यकर्ताओं के घर जाकर भाजपा का झंडा लगाकर स्थापना दिवस की शुरुआत की। इस दौरान भाजपा नेता विजय बैंसला, लोकसभा संयोजक नरेश बंसल, जिला कोषाध्यक्ष सुनील जैन, मंडल अध्यक्ष, दूनी युवा मोर्चा अध्यक्ष राजेश गुर्जर, महामंत्री भारत सिंह उपस्थित थे।
व्यापार महासंघ ने किया स्वागत
देवली के व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन के नेतृत्व में शनिवार को महासंघ के पदाधिकारी व सदस्यो ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शॉल ओढ़ाकर व माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। इस दौरान, ब॔शीलालज सर्राफ, महामंत्री राजीव भारद्वाज, मुकेश गोयल सुरेंद्र डिडवानिया, रतन मगल, बेणी प्रसाद टाक, चन्द्रभान गोयल, पार्षद पंकज जैन, प्रशात उपाध्याय, रामेश्वर सोनी, रविन्द्र सिंहल सहित कई व्यापारी मौजूद थे।



