Wednesday, May 1, 2024
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpशिक्षा मंत्री का बयान, भगवान भी चक्की पीसने से नहीं रोक पाएगा

शिक्षा मंत्री का बयान, भगवान भी चक्की पीसने से नहीं रोक पाएगा

गिरेबां में हाथ डालने वाले बयान पर बोले दिलावर


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के दौरे को लेकर शनिवार शाम देवली आए प्रदेश के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कांग्रेस नेता गोविंद सिंह डोटासरा पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चोर, डकैत तो कीचड़ ही फैंकते हैं।

‘ऐसे ही केजरीवाल कहते थे, जो आज जेल में बैठे हैं’। ‘गहलोत और डोटासरा केजरीवाल से वहीं मिलेंगे। तीनों एक साथ जेल में चक्की पिसेंगे। पेपर लीक मामले में मंत्री मदन दिलावर ने फिर दोहराया। अभी तो पेपर लीक में सीधे इनवोल्व है, उनको पकड़ा जा रहा है’। ‘पेपर की रखवाली राजीव गांधी स्टडी सर्कल को दी थी’, वो कांग्रेस के कार्यकर्ता थे, उन्होंने स्ट्रोंग रूम का ताला खोलकर पेपर्स को बेचा है’। ‘ये सब गोविंद डोटासरा और पूर्व सीएम गहलोत की शह पर किया गया। दिलावर ने कहा कि इन्होंने करोड़ों रुपए कमाया हैं। ‘ईडी इस ओर बढ़ रही है, थोड़े दिनों का इंतजार करो ये सब शिकंजे में आने वाले हैं। यह लोग जेल में चक्की पिसेंगे।

चक्की पीसने से भगवान भी नहीं बचा पाएगा

इन्हें चक्की पिसने से भगवान भी नहीं बचा पाएगा। वर्ष 2011 में कांग्रेस सरकार ऐसा कानून ला रही थी। जिसके तहत बहुसंख्यक और अल्पसंख्यक के बीच झगड़ा हो जाए और यदि हिंदू महिलाओं के साथ बलात्कार, हत्या हो तथा हिंसा होती है तो अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को दोषी नहीं माना जाता। इसमें बहुसंख्यक वर्ग ही दोषी माना जाएगा। इसका भाजपा व आरएसएस ने विरोध किया था। इसकी वजह से कानून पास नहीं हो सका। यह कानून पास करना कांग्रेस की मुस्लिम राष्ट्र बनाने की मंशा थी। यह षड्यंत्र इस प्रकार का था कि देश वापस गुलाम हो जाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d