Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomePolitical Newsनेकचाल तालाब की सुरक्षा दीवार का मामला, मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन, व्यापार...

नेकचाल तालाब की सुरक्षा दीवार का मामला, मुख्यमंत्री को सौपा ज्ञापन, व्यापार महासंघ ने भी उठाई मांग


Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के देवली गांव पटवार हल्का क्षेत्र स्थित खसरा नं 4106 गैर मुमकिन पाळ पर सुरक्षा दीवार निर्माण कराकर मिट्टी भरवाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने शनिवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को ज्ञापन सौपा है।

ज्ञापन में बताया कि उक्त खसरा नंबर 4106 संवत 1856 में नेकचाल तालाब का निर्माण ब्रिटिशकाल में किया गया। उस समय से देवली गांव के ग्रामीण व आसपास के लोग नेकचाल तालाब की पाळ का उपयोग करते थे। लेकिन गत 6-7 साल पूर्व 200 मीटर लंबी पाळ टूटकर गड्डों में तब्दील हो गई। जिससे आवागमन करने वाले हजारों लोगों को प्रतिदिन तकलीफ उठानी पड़ रही है। इसे लेकर राज्य सरकार की त्रिस्तरीय जनसुनवाई समेत अधिकारियों को शिकायत बताई जा चुकी है। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ज्ञापन में बताया कि विधानसभा चुनाव से पूर्व देवली गांव के ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार की चेतावनी दी।

इसके बाद जिला कलक्टर के निर्देश पर उक्त खसरे का सीमा ज्ञान सेटलमेंट टीम की ओर से जीडीपीएस मशीन से नवंबर 2023 में किया गया। लेकिन अभी तक ग्रामीणों की समस्या का समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन में देवली उपखंड से देवली गांव पटवार हल्का में नेकचाल तालाब के खसरा नंबर 4106 गैर मुमकिन पाळ पर सुरक्षा दीवार निर्माण कराकर मिट्टी भरने की मांग की गई, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ज्ञापन सौपने में ग्रामीण नानूलाल चौधरी, हनुमंत सिंह, चिंटू बलाई, कमलेश, अशोक, धनराज समेत लोग शामिल थे। इन्हीं ग्रामीणों ने ईआरसीपी योजना में देवली गांव के तालाब को जोड़ने की मांग की है।

“व्यापार महासंघ ने भी रखी मांग”

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को व्यापार महासंघ अध्यक्ष चांदमल जैन, बेनी प्रसाद टाक, मुकेश गोयल समेत ने ज्ञापन सौंपकर पुरानी कृषि उपज मंडी को विशेष जींस का दर्जा देकर वापस चालू करने की मांग की। इसी तरह देवली शहर में पूर्व में स्वीकृत रेलवे लाइन चालू करने तथा हाउसिंग बोर्ड या नगर पालिका के द्वारा कॉलोनी काटकर नई कॉलोनी बसाई जाने की मांग की है।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d