Deoli News 7 अप्रैल (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय आयुर्वेद औषधालय (आयुष विभाग) की ओर से शहर के दशहरा मैदान में प्रतिदिन आमजन को नि:शुल्क योग आदि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार दशहरा मैदान में योग प्रशिक्षक जितेंद्र सिंह चौहान व अफसाना बानो लोगों को योग, प्राणायाम, सूक्ष्म व्यायाम आदि का अभ्यास कर स्वस्थ रहने की कुंजी सीखा रहे है। इसके अलावा रोग अनुसार भी योग आदि का अभ्यास कराया जा रहा है। यह योग क्लासेज गत 27 मार्च से शुरू हुई, जो आगामी एक माह तक चलेगी। शहरवासी सुबह 7 से 8 बजे तक दशहरा मैदान में नि:शुल्क योग का प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते है। साथ ही योग व आयुर्वेद के जरिए स्वस्थ रहने की कला सीख सकते हैं। नि:शुल्क योग प्रशिक्षण से लोग लाभान्वित हो रहे हैं।



